कप्तान सोफी डिवाइन की नाबाद 75 रन की पारी की मदद से न्यूजीलैंड ने महिला टी-20 विश्व कप ग्रुप ए मैच में शनिवार को यहां श्रीलंका को सात विकेट से हरा दिया। न्यूजीलैंड के सामने 128 रन का लक्ष्य था और डिवाइन ने अपनी 55 गेंद की पारी में छह चौके और दो छक्के जड़े जिससे टीम ने 14 गेंद शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर दिया। डिवाइन ने मैडी ग्रीन (29) के साथ तीसरे विकेट केलिए 61 रन की साझेदारी की। न्यूजीलैंड ने 17.4 ओवर में तीन विकेट पर 131 रन बनाए। इससे पहले श्रीलंका ने सात विकेट पर 127 रन बनाए थे। कप्तान अटापट्टू ने सर्वाधिक 41 रन बनाए जबकि हर्षिता मदावी ने 27 रन का योगदान दिया। न्यूजीलैंड की तरफ से मध्यम गति की गेंदबाज हीली जेनसन ने चार ओवर में 16 रन देकर तीन विकेट लिए। उनके अलावा एमिलिया केर ने 21 रन देकर दो विकेट हासिल किए
Women's T20 World Cup: सोफी की कप्तानी पारी से न्यूजीलैंड की सात विकेट से जीत